Njattadi उत्सव एक पारंपरिक कृषि उत्सव है जिसे भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
सही उत्तर
केरल
व्याख्या
हाल ही में केरल के कृषि मंत्री ने Njattadi उत्सव का उद्घाटन किया जिसे Sapling Festival के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्सव राज्य की सांस्कृतिक और कृषि परंपराओं का प्रतीक है। Njattadi एक पारंपरिक त्योहार है जिसे केरल के किसान धान की बुआई के मौसम के स्वागत के रूप में मनाते हैं। “Njattadi” शब्द “Njattuvela” से आया है जो मलयालम कैलेंडर में धान बोने के लिए उपयुक्त समय को दर्शाता है। यह उत्सव केवल खेती से जुड़ा नहीं है बल्कि इसमें वंचीपाट्टु और नजट्टु पाट्टु जैसे लोक गीतों और पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से केरल की विरासत का भी उत्सव मनाया जाता है। यह त्योहार कृषि, परंपरा और मौसम के तालमेल को दर्शाता है।






























