हाल ही में 800 वर्ष पुराना पांड्य काल के उत्तरार्ध का शिव मंदिर किस राज्य में खोजा गया है?
सही उत्तर
तमिलनाडु
व्याख्या
तमिलनाडु के मदुरै जिले के मेलूर तालुक के उदमपट्टी गांव में हाल ही में 800 साल पुराना पांड्य काल के उत्तरार्ध का शिव मंदिर खोजा गया। पांड्य वंश प्राचीन तमिल राजवंश था, जो संगम युग में समृद्ध हुआ। यह चोल और चेर वंश के साथ तमिलकम के तीन प्रसिद्ध राजाओं में शामिल था।






























