हाल ही में समाचारों में रहा 'मनसा देवी मंदिर' उत्तराखंड के किस शहर में स्थित है?
सही उत्तर
हरिद्वार
व्याख्या
हाल ही में उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पास भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हुए। यह मंदिर माता मनसा देवी को समर्पित है, जो शक्ति या दुर्गा का रूप हैं। यह सिवालिक पहाड़ियों के बिल्वा पर्वत पर स्थित है और पंच तीर्थों में शामिल है। यहां शक्ति उपासना की गहरी परंपरा है।






























