हाल ही में चर्चा में रहा Indian Astronomical Observatory (IAO) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
सही उत्तर
लद्दाख
व्याख्या
भारतीय खगोलविदों ने हाल ही में हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप (HCT) का उपयोग कर लद्दाख के हानले में इंटरस्टेलर धूमकेतु C/2025 N1 (ATLAS) की तस्वीर ली। यह टेलीस्कोप Indian Astronomical Observatory (IAO) का हिस्सा है, जो हानले घाटी, लद्दाख में 4500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इसकी स्थापना 2001 में हुई थी और इसे भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु संचालित करता है।






























