हाल ही में किस राज्य की एरी सिल्क को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है?
सही उत्तर
मेघालय
व्याख्या
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 123वें एपिसोड में मेघालय की एरी सिल्क को उजागर किया। मेघालय की एरी सिल्क को GI टैग मिला है। यह खासी समुदाय द्वारा संरक्षित एक पारंपरिक विरासत है। इसे अहिंसा सिल्क भी कहा जाता है क्योंकि इसके उत्पादन में रेशम के कीड़ों को नुकसान नहीं पहुँचता। यह कपड़ा टिकाऊपन और परंपरा का प्रतीक है।






























