भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रसारण दिवस किस दिन मनाया जाता है?
सही उत्तर
23 जुलाई
व्याख्या
भारत में हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। 23 जुलाई, 1927 को बॉम्बे स्टेशन से पहली रेडियो प्रसारण की याद में यह दिन मनाया जाता है। 8 जून, 1936 को इसे ऑल इंडिया रेडियो (AIR) नाम मिला और 1956 में इसका नाम आकाशवाणी रखा गया। प्रसारण ने स्वतंत्रता आंदोलन और ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाई।






























