बोनालु त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?
सही उत्तर
तेलंगाना
व्याख्या
हाल ही में तेलंगाना का प्रमुख पारंपरिक त्योहार बोनालु 26 जून 2025 को ऐतिहासिक गोलकोंडा किले के श्री जगदंबिका अम्मावारी मंदिर में शुरू हुआ। यह त्योहार देवी महाकाली को समर्पित है, जिन्हें शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। हैदराबाद और सिकंदराबाद के हजारों श्रद्धालु कई हफ्तों तक इसमें भाग लेते हैं। इसकी शुरुआत देवी को स्वर्ण बोनम अर्पित कर की जाती है।






























