Q. ISTAF सेपक टकरॉ 2025 वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन सा राज्य कर रहा है?
Answer: बिहार
Notes: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम में ISTAF सेपक टकरॉ 2025 वर्ल्ड कप का उद्घाटन किया। भारत समेत 20 देश इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता छह दिन चलेगी और इसमें कुल 150 मैच खेले जाएंगे। इसमें क्वाड, रेगुलर, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी शामिल हैं। ISTAF वर्ल्ड कप एक इनडोर अंतरराष्ट्रीय सेपक टकरॉ प्रतियोगिता है, जिसे इंटरनेशनल सेपक टकरॉ फेडरेशन (ISTAF) आयोजित करता है। इसमें पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमें भाग लेती हैं। पहला ISTAF वर्ल्ड कप 2011 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हुआ था।
Question Source: 📚ये प्रश्न GKToday Android Application पर हिन्दी करेंट अफेयर्स 2026-27  Daily 20 MCQs प्रश्न श्रृंखला [English - हिंदी] पाठ्यक्रम का भाग हैं। रु 999/- वार्षिक राशि पर उपलब्ध ये सीरीज दैनिक रूप से हमारे एप्प में अपडेट की जाती है। Download the app here.

This Question is Also Available in:

Englishಕನ್ನಡमराठी