पानीपत की तीसरी लड़ाई 14 जनवरी 1761 को हुई थी। अहमद शाह अब्दाली को नजीब-उद-दौला (रोहिला), शुजा-उद-दौला और दोआब क्षेत्र के अफगानों का समर्थन मिला था। मराठा सेना का नेतृत्व सदाशिवराव भाऊ ने किया था। इस युद्ध में मराठाओं को हार का सामना करना पड़ा। पराजय का समाचार सुनकर 1761 में ही बालाजी बाजीराव का निधन हो गया।
This Question is Also Available in:
English