Q. ओकापी वाइल्डलाइफ रिज़र्व किस देश में स्थित है?
Answer: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
Notes: ओकापी वाइल्डलाइफ रिज़र्व डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के उत्तर-पूर्वी हिस्से में इतुरी वर्षावन क्षेत्र में स्थित है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह घुमंतू म्बूटी पिग्मी और स्थानीय बांटू किसानों का निवास स्थान है। "ओकापी" केवल इतुरी वर्षावन में ही पाया जाता है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का हिस्सा है और यही इसका एकमात्र प्राकृतिक वास स्थल है। इसे जंगल जिराफ, कांगोली जिराफ या ज़ेब्रा जिराफ भी कहा जाता है। आईयूसीएन रेड लिस्ट के अनुसार, ओकापी एक संकटग्रस्त प्रजाति है।

This Question is Also Available in:

English

उपर्युक्त प्रश्न GKToday Android ऐप पर 40000+ सामान्य ज्ञान / सामान्य अद्ययन प्रश्नोत्तरी श्रृंखला [English - हिंदी] पाठ्यक्रम से लिया गया है।