Q. RBI के उदारीकृत मानदंडों के अनुसार, स्वचालित मार्ग के तहत बाहरी वाणिज्यिक उधार (External Commercial Borrowing - ECB) की नई सीमा क्या है?
Answer:
1.5 बिलियन डॉलर
Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को उदार बनाया। उपायों में ऋण बाजार में FPI निवेश के लिए मानदंडों को आसान बनाना और स्वचालित मार्ग के तहत बाहरी वाणिज्यिक उधार (External Commercial Borrowing - ECB) की सीमा को 750 मिलियन अमरीकी डालर या इसके समकक्ष प्रति वित्तीय वर्ष से बढ़ाकर 1.5 बिलियन अमरीकी डालर करना शामिल है।