अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
Flexible Credit Line (FCL) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक ऋण योजना है। इसे 2007 की वित्तीय संकट के बाद 2009 में शुरू किया गया था। यह उन देशों के लिए बनाई गई थी जिनकी आर्थिक नीतियां मजबूत हैं और जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसका उद्देश्य संकट की रोकथाम और संकट प्रबंधन में सहायता करना है।
FCL एक एहतियाती ऋण सुविधा है जो 1 या 2 वर्षों के लिए दी जाती है। इसका पुनर्भुगतान अवधि Stand-by Arrangement (SBA) के समान होती है। अब तक केवल मैक्सिको, कोलंबिया और पोलैंड ने ही FCL को अपनाया है।
This Question is Also Available in:
Englishಕನ್ನಡ