Q. 2011 जनगणना पर जारी आंकड़ो के अनुसार भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है? 
Answer: हिंदी
Notes: केंद्र सरकार द्वारा 2011 जनगणना पर जारी आंकड़ो के अनुसार हिंदी भारत की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी को मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या 41.03% से बढ़कर 43.63% हो गयी है। बंगाली दूसरे नंबर पर है जिसके बाद मराठी, तेलुगु, तमिल, गुजराती हैं। उर्दू सातवीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है जबकि संस्कृत आठवीं अनुसूची में सबसे कम बोली जाने वाली भाषा है। गैर अनुसूचित भाषाओं में भीली 1.04 करोड़ लोगों के साथ सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है जिसके बाद 29 लाख लोगों के साथ गोंडी का नंबर है।जनगणना अधिकारियों के मुताबिक, मातृभाषा व्यक्ति की मां द्वारा बचपन में बोली जाने वाली भाषा या जहां व्यक्ति की शिशुता में मां की मृत्यु हो जाती है, तो मुख्य रूप से बचपन के दौरान व्यक्ति के घर में बोली जाती है।