Q. हेल्थ आईडी, डॉक्टर की रजिस्ट्री और स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री किस योजना के हिस्से हैं?
Answer: प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन
Notes:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (Pradhan Mantri Digital Health Mission) के राष्ट्रव्यापी रोलआउट की घोषणा करने जा रहे हैं। इसमें तीन बुनियादी प्लेटफॉर्म, हेल्थ आईडी, डॉक्टर की रजिस्ट्री और स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री शामिल हैं। यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी में व्यक्ति के सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड होंगे। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, और दमन एवं दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप, और पुडुचेरी में अपने प्रायोगिक चरण में है।