Q. हाल ही में किस देश ने अपना सबसे उन्नत विमानवाहक पोत (aircraft carrier) फ़ुज़ियान नाम से लॉन्च किया?
Answer:
चीन
Notes: चीन ने हाल ही में अपना तीसरा विमानवाहक पोत 'फ़ुज़ियान' (Fujian) नाम से लॉन्च किया। यह देश का सबसे उन्नत और पहला पूरी तरह से घरेलू रूप से निर्मित नौसैनिक पोत है। लियाओनिंग और शेडोंग चीन के पिछले दो विमानवाहक पोतों के नाम हैं। चीन की योजना लगभग पांच विमान वाहक पोत तैनात करने की है।