रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)
भारत ने ओडिशा तट से वर्टिकली लॉन्च की जाने वाली शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है और इसका विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने किया है। यह एक त्वरित प्रतिक्रिया वाली मिसाइल है जो समुद्र की सतह के पास उड़ने वाले लक्ष्यों सहित हवाई खतरों को नष्ट करने में सक्षम है। इसे पहले भारतीय नौसेना के लिए 40 किलोमीटर की रेंज के साथ डिजाइन किया गया था लेकिन अब यह 80 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को भेद सकती है। भारतीय वायुसेना के एयरबेस की सुरक्षा के लिए भी इसका विकास किया जा रहा है।
This Question is Also Available in:
Englishमराठीಕನ್ನಡ