Q. महाशिवगुप्त किस वंश के शासक थे?
Answer:
पाण्डु वंश
Notes: महाशिवगुप्त पाण्डु वंश के शासक थे| इनके शासनकाल को छत्तीसगढ़ का स्वर्ण युग माना जाता है| पाण्डु वंश की स्थापना उदयन ने की थी। इस वंश का शासन 6 ई. से 7 वी ई. तक रहा। इनकी राजधानी महानदी के तट पर स्थित शहर श्रीपुर थी, जो वर्तमान में सिरपुर ( रायपुर से 78 किमी दूर है और महासमुंद शहर से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। ) के नाम से जानी जाती है। मध्य भारत में दो पाण्डु वंशो ने शासन किया। मैकल ( वर्तमान - अमरकण्टक ) के पाण्डु वंश और कोसल। उदयन ( वत्सबल ), जो कोसल के पाण्डु वंश ( प्रथम ज्ञात शासक ) के संस्थापक माने जाते है, मैकल के आखरी पाण्डु वंशी शासक भरतबल ( इंद्र के नाम से भी जाने जाते है ) के पुत्र थे। कोसल ( छत्तीसगढ़ ) में पाण्डु वंश का वास्तविक सस्थापक इंद्रबल को माना जाता है।