Q. भौगोलिक संरचनाएँ Taurus-Littrow, Shorty, Mare Serenitatis और Mare Vaporum निम्नलिखित में से किस खगोलीय पिंड से संबंधित हैं? Answer:
चंद्रमा
Notes:
Taurus–Littrow चंद्रमा की निकटवर्ती सतह पर स्थित एक घाटी है। यह दिसंबर 1972 में अमेरिकी अपोलो 17 मिशन के लिए लैंडिंग स्थल था, जो चंद्रमा पर जाने वाला अंतिम मानवयुक्त मिशन था।
Shorty चंद्रमा की सतह पर स्थित एक प्रभाव क्रेटर है, जो Taurus–Littrow घाटी में मौजूद है। इसे 1972 में अपोलो 17 मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री यूजीन सेरनन और हैरिसन श्मिट ने देखा था। यह वही स्थान है जहां प्रसिद्ध "नारंगी मिट्टी" पाई गई थी, जिसे भूवैज्ञानिक तेजी से ठंडे हुए पिघले हुए चट्टानों के कण मानते हैं, जो ज्वालामुखीय विस्फोट के दौरान निकले थे।
Mare Serenitatis चंद्रमा पर स्थित एक चंद्र सागर है, जो Mare Imbrium के पूर्व में स्थित है। चंद्र सागर चंद्रमा की सतह पर फैली हुई बड़ी, समतल बेसाल्ट चट्टानों की संरचना होती है, जो उच्च भूमि क्षेत्रों की तुलना में गहरे रंग की दिखाई देती है।
Mare Vaporum एक चंद्र सागर है, जो Mare Serenitatis के दक्षिण-पश्चिमी किनारे और Mare Imbrium के दक्षिण-पूर्वी किनारे के बीच स्थित है।