सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
हाल ही में भारत पुनर्वास परिषद (RCI) ने पारदर्शिता, दक्षता और समावेशिता बढ़ाने के लिए कई सुधार किए हैं। RCI संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है, जो 1986 में सोसायटी के रूप में शुरू हुआ और 22 जून 1993 को वैधानिक निकाय बना। इसका मुख्य कार्य दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास सेवाओं को नियंत्रित और देखरेख करना है। इसका नोडल मंत्रालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय है।
This Question is Also Available in:
Englishमराठीಕನ್ನಡ