झारखंड के जनजातीय लोगों द्वारा बनाई जाने वाली पैतकर चित्रकला या स्क्रॉल पेंटिंग देश की प्राचीन कलाओं में से एक मानी जाती है। इस कला का संबंध मां मनसा से है जो बंगाली परिवारों में पूजी जाने वाली प्रमुख देवी हैं। यह चित्रकला दान, यज्ञ जैसे सामाजिक और धार्मिक विषयों से जुड़ी होती है। इसका मुख्य विषय 'मृत्यु के बाद मनुष्य का क्या होता है' पर आधारित है। यह प्राचीन कला है लेकिन लगातार गिरावट के कारण विलुप्ति के कगार पर है।
This Question is Also Available in:
Englishಕನ್ನಡ