अकबर के राजस्व मंत्री टोडर मल ने 1570 से 1580 के बीच 10 वर्षों तक फसल उत्पादन, मूल्य और खेती योग्य क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया। इस जानकारी के आधार पर प्रत्येक फसल पर नकद कर तय किया गया। प्रत्येक प्रांत को राजस्व मंडलों में बाँटा गया और हर फसल के लिए अलग कर दर निर्धारित की गई। इस राजस्व प्रणाली को जब्ती या बंदोबस्ती कहा जाता था। यह व्यवस्था उन्हीं क्षेत्रों में लागू की जाती थी जहाँ मुगल अधिकारी भूमि का सर्वेक्षण कर सटीक लेखा-जोखा रख सकते थे।
This Question is Also Available in:
Englishಕನ್ನಡ