Q. निम्नलिखित में से क्रिप्स मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या था? Answer:
भारतीय नेताओं को ब्रिटिश युद्ध प्रयासों का समर्थन करने के लिए राजी करना
Notes: यह मिशन अमेरिका के राष्ट्रपति रूजवेल्ट और चीन के राष्ट्रपति च्यांग काई शेक के दबाव में भेजा गया था।
इसका उद्देश्य भारतीयों को कुछ संवैधानिक सुधारों का वादा करके युद्ध में सक्रिय सहयोग के लिए तैयार करना था।
घोषणा में भारत को डोमिनियन स्टेटस देने और युद्ध के बाद एक संविधान निर्माण निकाय बनाने का आश्वासन दिया गया था, जिसके सदस्य प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा चुने जाते और रियासतों द्वारा नामित किए जाते।
अलग पाकिस्तान की मांग को इस प्रावधान के माध्यम से स्वीकार किया गया कि कोई भी प्रांत जो संविधान को स्वीकार नहीं करेगा, उसे अलग होने का अधिकार होगा।