सोने और कच्चे तेल की कीमतों के बीच सीधा संबंध होता है। रुपये और डॉलर के विनिमय दर से देश में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव तय होता है। भारत कच्चे तेल का शुद्ध आयातक है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है तो डॉलर की मांग बढ़ जाती है, जिससे रुपये का मूल्य डॉलर के मुकाबले गिर जाता है। इस स्थिति में सोने और चांदी का आयात महंगा हो जाता है, जिससे सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं।
This Question is Also Available in:
Englishಕನ್ನಡ