Q. टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना किसने की थी?
Answer: जमशेदजी टाटा
Notes: टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना 1907 में जमशेदजी टाटा की परिकल्पना और पहल पर साकची (वर्तमान जमशेदपुर) में की गई थी। 1903 में लौह-अयस्क भंडारों की पहचान के बाद उन्होंने अन्वेषण और पूंजी-संग्रह की प्रक्रिया शुरू की। यद्यपि 1904 में जमशेदजी टाटा का निधन हो गया था, पर उनके पुत्र दोराबजी टाटा ने परियोजना को आगे बढ़ाया। कंपनी ने 1911 में पिग आयरन तथा 1912 में इस्पात का उत्पादन शुरू किया।

This Question is Also Available in:

English