बुधाघाघ (लोध) जलप्रपात
लोध जलप्रपात, जिसे बुधाघाघ के नाम से भी जाना जाता है, झारखंड का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। इसकी ऊँचाई लगभग 143–469 फीट बताई जाती है। यह लातेहार जिले के पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बुरहा नदी पर स्थित है। यह भारत के प्रमुख ऊँचे जलप्रपातों में भी गिना जाता है। यह जलप्रपात नेतरहाट से लगभग 60 km दूर स्थित है और इसकी गर्जना लगभग 10 km तक सुनी जा सकती है। जोन्हा, हुंद्रू और दशम जलप्रपात ऊँचाई की दृष्टि से लोध/बुधाघाघ से छोटे हैं।
This Question is Also Available in:
English