Q. खजुराहो मंदिर का निर्माण किस वंश ने कराया था?
Answer: चंदेल
Notes: चंदेल वंश ने 950 से 1050 ईस्वी के बीच खजुराहो मंदिरों का निर्माण कराया था। ये मंदिर भारतीय कला के सबसे महत्वपूर्ण उदाहरणों में से एक हैं। हिंदू और जैन मंदिरों के इस समूह को बनने में लगभग 100 वर्ष लगे। पहले यहां 85 मंदिर थे लेकिन अब केवल 25 ही बचे हैं। खजुराहो मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शहर है जो अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। प्राचीन समय में इसे 'खजुरपुरा' और 'खजुर वाहिका' के नाम से भी जाना जाता था।
Question Source: 📚यह प्रश्न GKToday के "40000+ सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी- एसएससी और राज्य PCS परीक्षाओं के लिए" ऐप एक्सक्लूसिव कोर्स से लिया गया है, जो GKToday एंड्रॉइड एप्लिकेशन में उपलब्ध है। इस कोर्स में भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए 40,000 से अधिक सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों संकलन अध्यायवार रूप से दिया गया है। Download the app here.

This Question is Also Available in:

Englishಕನ್ನಡ