Q. कुंवर पृथ्वीराज की छतरी किस दुर्ग में स्थित है?
Answer: कुंभलगढ़ दुर्ग
Notes: कुंवर पृथ्वीराज की छतरी कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थित है| इन्होनें मेवाड़ के हित में कई लड़ाइयाँ लड़ी थी| कुंवर पृथ्वीराज एक स्थान से दूसरे स्थान पर जिस तीव्रता से पहुँचते थे और दुश्मन पर जिस तीव्र वेग से आक्रमण करते थे उसके कारण उस वक्त उन्हें लोग “उडणा (उड़ने वाला) पृथ्वीराज” कहने लगे थे| कुंवर पृथ्वीराज अपने अदम्य साहस, अप्रत्याशित वीरता, दृढ निश्चय, युद्धार्थ तीव्र प्रतिक्रिया व अपने अदम्य शौर्य के लिए दूर दूर तक जाने जाते थे| इतिहासकारों के अनुसार अपने इन गुणों से “पृथ्वीराज को लोग देवता समझते थे|” पृथ्वीराज एक ऐसे राजकुमार थे जिन्होंने अपने स्वयं के बलबूते सैन्य दल व उसके खर्च के लिए स्वतंत्र रूप से आर्थिक व्यवस्था कर मेवाड़ के उन कई उदण्ड विरोधियों को दंड दिया जो मेवाड़ राज्य की परवाह नहीं करते थे|