Q. किस संस्था ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) भुगतान प्रणाली विकसित की है?
Answer: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
Notes: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित एक रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली है। NPCI ने हाल ही में घोषणा की कि अनिवासी भारतीय (Non-resident Indians - NRIs) भारतीय मोबाइल नंबर के बिना एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम होंगे। सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, यूएसए, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम के NRI अपने अंतरराष्ट्रीय नंबरों के साथ UPI प्लेटफॉर्म का उपयोग करके लेनदेन कर सकते हैं।