उत्तर वैदिक काल में संपूर्ण उत्तरी क्षेत्र, जो मुख्यतः विंध्याचल के उत्तर में स्थित था और उत्तर-पश्चिम सीमा से बिहार तक फैला हुआ था, सोलह राज्यों में विभाजित था जिन्हें सोलह महाजनपद कहा जाता था। बौद्ध साहित्य विशेष रूप से अंगुत्तर निकाय में इन सोलह महाजनपदों का उल्लेख है, जिनके नाम हैं – गांधार, कम्बोज, अस्सक, वत्स, अवंति, सुरसेन, चेदी, मल्ल, कुरु, पांचाल, मत्स्य, वज्जि, अंग, कोसल और मगध।
This Question is Also Available in:
English