Q. काला सोना किसे कहते है?
Answer: अफीम
Notes: काला सोना अफीम को कहते है| अफ़ीम के पौधे पैपेवर सोमनिफेरम के दूध को सुखा कर बनाया गया पदार्थ है, जिसके सेवन से मादकता आती है। इसका सेवन करने वाले को अन्य बातों के अलावा तेज नींद आती है| अफीम में 12 प्रतिशत मार्फीन पाई जाती है, जिसको प्रसंस्कृत करके हैरोइन नामक मादक द्रब्य तैयार किया जाता है| अफीम का दूध निकालने के लिये उसके कच्चे, अपक्व फल में एक चीरा लगाया जाता है; इसका दूध निकलने लगता है, जो निकल कर सूख जाता है। यही दूध सूख कर गाढ़ा होने पर अफ़ीम कहलाता है। यह लसीला होता है।