उत्तर प्रदेश दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। 24 जनवरी 1950 को ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदलकर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया था। इस दिवस को आधिकारिक रूप से मनाने का प्रस्ताव राज्यपाल राम नाइक द्वारा रखा गया, जिसे 2017 में राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकासात्मक उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाता है।
This Question is Also Available in:
English