Q. आधार नंबर को चेहरे से प्रमाणित करने के लिए UIDAI द्वारा लांच किए गए नए एप्लीकेशन का नाम क्या है?
Answer:
Aadhaar Face RD
Notes: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India - UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को चेहरे का उपयोग करके अपनी विशिष्ट 12-अंकीय पहचान संख्या को प्रमाणित करने में सक्षम बनाने के लिए 'Aadhaar Face RD' एप्प लॉन्च किया है। UIDAI ने आधार प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेंसियों (Aadhaar Authentication User Agencies - AUAs) को प्रमाणीकरण उद्देश्य के लिए आधार कार्ड धारकों के चेहरे को कैप्चर करने में सक्षम बनाया है। यह एप्प फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके प्रमाणीकरण के लिए व्यक्ति के चेहरे को कैप्चर करता है।