अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद
आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा विकसित ‘अनुवादिनी AI’ प्लेटफॉर्म के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्लेटफॉर्म कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से तकनीकी, वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक सामग्री का विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद करने में सक्षम है। इसका उद्देश्य भाषा संबंधी बाधाओं को समाप्त कर ज्ञान को अधिक सुलभ बनाना है।
This Question is Also Available in:
Englishગુજરાતીमराठीతెలుగుಕನ್ನಡ