Q. हाल ही में किस संस्थान को संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 के लिए चुना गया है?
Answer:
60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, यूपी
Notes: हाल ही मे उत्तर प्रदेश के 60 पैराशूट फील्ड अस्पताल को उत्कृष्ट आपदा प्रबंधन प्रयासों के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। केंद्र द्वारा स्थापित वार्षिक पुरस्कार, भारत में व्यक्तियों और संगठनों को आपदा प्रबंधन में उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करता है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर घोषित इस पुरस्कार में संस्थानों के लिए 51 लाख रुपये नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र, और व्यक्तियों के लिए पांच लाख रुपये और एक प्रमाण पत्र शामिल है।