Q. राजस्थान को कितने भौतिक विभागों में विभाजित किया गया है?
Answer: 4
Notes: राजस्थान को चार भौतिक विभागों में बांटा गया है। राजस्थान की प्राकृतिक बनावट की दृष्टि से राजस्थान इन 4 प्रमुख प्राकृतिक विभागों में विभाजित किया गया है - 1. पश्चिमी मरुस्थल या थार का मरुस्थलीय प्रदेश, 2. मध्यवर्ती अरावली का पर्वतीय प्रदेश, 3. पूर्व का रेतीला मैदान या पूर्वी मैदानी प्रदेश और 4. दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश। राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। जयपुर राज्य की राजधानी है। राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं।