Q. मानस राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?
Answer:
असम
Notes: मानस राष्ट्रीय उद्यान असम में है। यह यूनेस्को द्वारा जारी विश्व धरोहर है। यह बाघ और हाथियों के लिए आरक्षित है। इसकी स्थापना 1973 में हुई। यह 950 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसका नाम मानस नदी के नाम पर रखा गया है जो ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है। इस अभयारण्य में स्तनधारीयों की 55 प्रजातियां, पक्षियों की 380 प्रजातियां, सरीसृपों की 50 और उभयचर की 3 प्रजातियां पाई जाती हैं।यहां भारतीय गैंडा, भारतीय हाथी, चीतल, भारतीय तेंदुआ, बारहसिंगा, स्वर्ण वाले लंगूर आदि पाए जाते हैं।