Q. दियासलाई बनाने में कौनसी लकड़ी काम में ली जाती है?
Answer: सेमल
Notes: दियासलाई बनाने में सेमल नामक लकड़ी काम में ली जाती है| सेमल का वृक्ष उन वृक्षों में से है, जिनका उपयोग लंबे समय से भिन्न-भिन्न कार्यो के लिए मनुष्य के द्वारा लगातार किया जा रहा है। यह कुदरती रूप से उगने वाला वृक्ष है जिसमें लाल रंग के फूल लगते हैं। इसका फल केले के आकार का होता है, जो प्रारंभ में हरा तथा पकने के बाद भूरा हो जाता है। सेमल का वृक्ष सामान्यतः 20-25 फुट के आस-पास होता है। सेमल की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने में किया जाता है। मुख्य रूप से सेमल की लकड़ी का उपयोग पलाई बनाने में किया जाता है। सेमल का वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर है, इसके वृक्ष के हर हिस्से का उपयोग होता है। सेमल के वृक्ष कुदरती रूप से बीजों के माध्यम से उगता है। आज कल इसे व्यापारिक रूप से बीजों और नर्सरी में पौधे उगाकर, दोनों माध्यम से उगाया जाता है। इन पौधों में सामान्य रूप से जल की आवश्यकता होता है, यह एक उष्णकटिबंधीय वृक्ष है।