Q. गिरी-सुमेल युद्ध किनके मध्य हुआ था?
Answer:
राव मालदेव एवं शेरशाह सूरी
Notes: गिरी-सुमेल युद्ध राव मालदेव एवं शेरशाह सूरी के मध्य 5 जनवरी 1544 ई. में हुआ था| राव मालदेव की बढ़ती हुई शक्ति से शेरशाह काफी चिंतित था। इसीलिए उसने बीकानेर नरेश कल्याणमल एवं मेड़ता के शासक वीरमदेव के आमन्त्रण पर राव मालदेव के विरुद्ध सैन्य अभियान छेड़ दिया। राव मालदेव और वीरमदेव की आपसी अनबन का शेरशाह ने बखूबी लाभ उठाया और युद्ध में अपना परचम लहराया था|