Q. किस संस्थान ने चेक भुगतान के लिए Positive Pay System (PPS) विकसित किया है?
Answer: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
Notes: पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में 10 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक भुगतान के लिए Positive Pay System (PPS) को अनिवार्य कर दिया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित Positive Pay System (PPS) के तहत, उच्च मूल्य का चेक जारी करने वाले ग्राहक को समाशोधन से पहले कुछ आवश्यक विवरणों की पुन: पुष्टि करनी होती है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षा खतरों से बचाना है।