Q. ऑपरेशन स्नो लेपर्ड (Operation Snow Leopard), किस सशस्त्र बल द्वारा शुरू किया गया था?
Answer:
भारतीय सेना
Notes: चीन के वापस जाने और पूर्वी लद्दाख में यथास्थिति (status quo) बहाल करने में विफल रहने के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन स्नो लेपर्ड शुरू किया था। ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान लद्दाख सेक्टर की गलवान घाटी में चीनी सेना के हमले का विरोध करने के लिए कर्नल संतोष बाबू को हाल ही में मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है। कर्नल बाबू 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे, जिन्हें ऑपरेशन के लिए गलवान घाटी में तैनात किया गया था।