Page-1327 of हिन्दी

2019 के लिए PCA प्लेयर ऑफ़ द ईयर किसे चुना गया?

बेन स्टोक्सइंग्लैंड के आल-राउंडर बेन स्टोक्स को 2019 के लिए PCA (Professional Cricketers’ Association) प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना गया है। बेन स्टोक्स ने क्रिकेट विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन किया था।

किस राज्य सरकार ने “YSR वाहन मित्र’ नामक कल्याणकारी योजना लांच की है?

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में YSR वाहन मित्र योजना लांच की। इस योजना के तहत राज्य में स्व-रोज़गार में कार्यरत्त चालकों को 10,000 रुपये का भत्ता प्रदान किया जायेगा। इस योजना ..

केंद्र सरकार ने किस वस्तु की मॉनिटरिंग के लिए प्रकाश पोर्टल लांच किया है?

कोयलाकेन्द्रीय उर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह तथा कोयला, खान व संसदीय मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त रूप से ‘प्रकाश’ (PRAKASH– Power Rail Koyla Availability through Supply Harmony Portal) को लांच किया। इस पोर्टल का विकास NTPC द्वारा ..

विश्व अध्यापक दिवस 2019 की थीम क्या है?

Young Teachers: The Future of the Professionप्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को विश्व अध्यापक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व अध्यापक दिवस की थीम “Young Teachers: The Future of the Profession” है। इस दिवस के द्वारा अध्यापन के पेशे में मौजूद ..

हाल ही में बौध धार्मिक नेता सत्यप्रिय मोहथेरो का निधन हुआ, वे किस देश से थे?

बांग्लादेशसत्यप्रिय मोहथेरो बांग्लादेश के बौध धार्मिक नेता थे, वे कॉक्स बाज़ार में सीमा बिहार के प्रमुख थे। उनका निधन 5 अक्टूबर, 2019 को हुआ। उन्हें 2015 में बांग्लादेश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘बांग्लादेश एकुशे पदक से सम्मानित किया गया था।

बिजली चोरी को रोकने के लिए किस राज्य ने उर्जागिरी अभियान लांच किया है?

उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने बिजली चोरी को रोकने के लिए उर्जागिरी अभियान लांच किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने UPCL विजिलेंस सेल के अधिकारियों को प्रभावी तरीके से बिजली चोरी को रोकने के लिए आदेश दिया है।

विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है?

4 अक्टूबर प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है, इस दिवस के द्वारा पशुओं के संरक्षण तथा मानव गतिविधियों के जीव-जन्तुओं पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है।

विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह 2019 की थीम क्या है?

चन्द्रमा : सितारों का द्वार विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह 2019 को 4 से 10 अक्टूबर के बीच मनाया जा रहा है, इसकी थीम ‘चन्द्रमा : सितारों का द्वार’ है। इस वर्ष चन्द्रमा पर मानव के पहले कदम की 50वीं वर्षगाँठ मनाई ..

किस मंत्रालय ने ऑटोमेटेड रियल टाइम परफॉरमेंस स्मार्ट-बोर्ड लांच किया?

इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे डिजिटल इंडिया, आधार, डिजिटल पेमेंट्स इत्यादि की मॉनिटरिंग के लिए ऑटोमेटेड रियल टाइम परफॉरमेंस स्मार्ट-बोर्ड लांच किया है।

किस राज्य ने हाल ही में पान मसाला की कुछ एक श्रेणियों पर प्रतिबन्ध लगाया है?

राजस्थान राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत मैग्नीशियम कार्बोनेट, निकोटीन, तम्बाकू, खानिल तेल तथा स्वादयुक्त सुपारी युक्त पान मसाले पर प्रतिबन्ध की घोषणा की है। इससे पहले महाराष्ट्र और बिहार ने भी पान मसाले पर प्रतिबन्ध लगाया ..