Page-1323 of हिन्दी

हाल ही में डॉ. हरगोविंद लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र के विशेषज्ञ थे?

नेफ्रोलॉजीडॉ. हरगोविंद लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ थे, उनका निधन गुजरात के अहमदाबाद में 2 अक्टूबर, 2019 को हुआ। वे किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी के विशेषज्ञ थे, उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

किस बैंक ने ‘एक्सप्रेस FD’ नामक लघुकालीन ऑनलाइन फिक्स्ड डिपाजिट उत्पाद लांच किया है?

एक्सिस बैंक एक्सिस बैंक ने ‘एक्सप्रेस FD’ नामक लघुकालीन ऑनलाइन फिक्स्ड डिपाजिट उत्पाद लांच किया है। इसके लिए ग्राहक ऑनलाइन मात्र तीन मिनट में FD खाता खोल सकता है। इस खाते के साथ आकर्षक ब्याज दर भी प्रदान की जायेगी। ..

2019-20 के लिए आरबीआई की चौथी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति स्टेटमेंट  के मुताबिक रेपो रेट कितना है?

5.15% आरबीआई ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) में 25 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। यह निर्णय आरबीआई की चौथी द्विमासिक नीति समीक्षा के दौरान लिया गया। अब रेपो रेट 5.15% पर पहुँच गया है, यह 2010 के बाद ..

किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की कैबिनेट ने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक को मंज़ूरी दी?

दिल्ली दिल्ली कैबिनेट ने 3 अक्टूबर, 2019 को खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक को मंज़ूरी दी। इस विश्वविद्यालय में हॉकी, फुटबॉल तथा क्रिकेट में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन तथा डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जायेगी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 90 ..

भारत के पहले तैरते हुए बास्केटबॉल कोर्ट को किस शहर के निकट शुरू किया गया है?

मुंबई भारत के पहले तैरते हुए बास्केटबॉल कोर्ट को मुंबई में बांद्रा-वोर्ली सीलिंक के निकट अरब सागर में खोला गया है। इसकी स्थापना नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) द्वारा की गयी है। NBA इंडिया गेम्स में 4-5 अक्टूबर को सैक्रामेंटो किंग्स ..

वैज्ञानिकों ने किस राज्य में गंगा और यमुना नदी को जोड़ने वाली प्राचीन नदी की खोज की है?

उत्तर प्रदेश वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सूखी हुई प्राचीन नदी की खोज की है, जो संभवतः गंगा और यमुना नदी को जोड़ती है। यह प्राचीन नदी 4 किलोमीटर चौड़ी तथा 45 किलोमीटर लम्बी है।

‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत 2019’ रिपोर्ट के अनुसार उपनगरीय स्टेशनों में सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन कौन सा है?

जयपुर स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत 2019 एक स्वच्छता सर्वेक्षण है, यह सर्वेक्षण भारतीय गुणवत्ता परिषद् द्वारा किया गया है। सर्वेक्षण में जयपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ,जयपुर को 1000 में से 931.75 का स्वच्छता स्कोर प्राप्त हुआ। 927.19 के स्कोर ..

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (NBCC) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

नई दिल्ली सरकारी निर्माण फर्म NBCC ने हाल ही में खेल मंत्रालय के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये, इस समझौते के तहत NBCC राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी उपलब्ध करवाएगी। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 400 ..

‘द आरएसएस : रोडमैप्स फॉर द 21st सेंचुरी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

सुनील अम्बेकर ‘द आरएसएस : रोडमैप्स फॉर द 21st सेंचुरी’ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा के सुनील अम्बेकर द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में देश के विभिन्न सेक्टर के बारे में आरएसएस के विज़न के बारे में ..

अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

सुरेश चित्तुरी हैदराबाद बेस्ड श्रीनिवास फार्म्स के वाईस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश चित्तुरी अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग के चेयरमैन बनने वाले पहले भारतीय व एशियाई हैं। उनका कार्यका दो वर्ष का होगा। लन्दन बेस्ड अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग की स्थापना 1964 ..