Page-1300 of हिन्दी
शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है?
संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात सर्वोच्च परिषद् ने शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान को चौथी बार संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। उन्हें पहली बार 3 नवम्बर, 2004 को राष्ट्रपति चुना गया था।
ReSAREX – 19 अभ्यास का आयोजन किस भारतीय बल द्वारा किया गया?
भारतीय तटरक्षक बल भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा के तट पर ‘Regional Level Search and Rescue Workshop and Exercise 2019 : ReSAREX- 19’ का आयोजन किया। इस दो दिवसीय इवेंट में तटरक्षक बल की कुशलता और तैयारी को परखा गया। ..
नबनीता देव सेन का हाल ही में निधन हुआ, वे किस भाषा की कवियित्री थीं?
बंगाली हाल ही में कलकत्ता में 81 वर्षीय कवियित्री नबनीता देव सेना का निधन हुआ। उन्होंने कवियित्री के साथ-साथ उपन्यासकार तथा स्तंभकार भी थीं। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय तथा अमेरिका के कोलोराडो कॉलेज में अध्यापिका के रूप में कार्य किया। उन्होंने ..
100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?
रोहित शर्मा भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध खेले गये दूसरे टी-20 मैच में अपने करियर के 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच पूरे किये। सर्वाधिक ..
ढाका लिट फेस्ट 2019 में पुरस्कार जीतने वाले अभिषेक सरकार किस राज्य से हैं?
पश्चिम बंगाल 7 नवम्बर को ढाका लिट फेस्ट के 9वें संस्करण का आगाज़ हुआ। इस उत्सव में पश्चिम बंगाल के लेखक अभिषेक सरकार तथा बांग्लादेशी कवि रफिकुज्ज्मन को जेमकॉम यंग लिटरेचर अवार्ड तथा जेमकॉम यंग पोएट्री अवार्ड से सम्मानित किया ..
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा हारम्नाइज़्ड सिस्टम कोड किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
खादी निर्यात में खादी उत्पादों को श्रेणीबद्ध करने के लिए केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने खादी उत्पादों के वर्गीकरण के लिए हारम्नाइज़्ड सिस्टम कोड जारी किया गया है। यह एक 6 अंकीय कोड है, जिसका निर्माण विश्व सीमा शुल्क ..
टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2019 के लिए किसे चुना गया है?
के. सचिदानंदन टाटा लिटरेचर लाइव! का आयोजन 14 से 17 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस उत्सव में मलयालम काव्य के अग्रणी कवि के. सचिदानंदन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
भारत द्वारा ‘टाइगर ट्राइंफ’ नामक त्रिसेवा अभ्यास का आयोजन किस देश के साथ मिलकर किया जायेगा?
अमेरिका अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जायेगा। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया जायेगा। इसका आयोजन 13 से 21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया ..
प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
विशाखापत्तनम प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन विशाखापत्तनम में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को किया जा रहा है। इस इवेंट में बंदरगाहों की सुरक्षा, उत्पादकता तथा निवेश अवसरों पर चर्चा की जायेगी। इसमें क्रूज पर्यटन पर भी चर्चा की ..
किस राज्य द्वारा ‘मोहन राकेश नाट्य एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है?
दिल्ली महान नाटककार मोहन राकेश के सम्मान में दिल्ली सरकार द्वारा चार दिवसीय ‘मोहन राकेश नाट्य एवं सम्मान समरोह’ का आयोजन किया जायेगा। इस इवेंट इया उद्देश्य उभरते हुए कलाकारों को थिएटर के क्षेत्र में उचित मंच प्रदान करना है।