Page-1298 of हिन्दी

पैरालिम्पियन सुन्दर सिंह गुर्जर  किस श्रेणी में जेवलिन थ्रोअर हैं?

F46 सुन्दर सिंह गुर्जर ने F46 जेवलिन थ्रो इवेंट में अपने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप खिताब की रक्षा सफलतापूर्वक की, इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो पैरालिम्पिक गेम्स के लिए भी कोटा हासिल कर लिया है।

भारत में जन प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?

12 नवम्बर प्रतिवर्ष 12 नवम्बर को जन प्रसारण दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1947 में महात्मा गाँधी पहली बार आल इंडिया रेडियो के स्टूडियो में आये थे। उन्होंने स्टूडियो से विस्थापित लोगों को संबोधित किया था। इस दिवस को ..

अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस 2019 की थीम क्या है?

स्पोर्ट्स इमेजिंग प्रतिवर्ष 8 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस मनाह्या जाता है, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस की थीम ‘स्पोर्ट्स इमेजिंग’ है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 लकी थीम किया है?

BRICS: Economic Growth for an Innovative Future ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन ब्राज़ील में किया जायेगा।  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब्राज़ील में 13 नवम्बर, 2019 को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ ..

विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

दावोस विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जनवरी, 2020 में किया जायेगा। इस बैठक में 100 से अधिक भारतीय सीईओ, राजनेता तथा बॉलीवुड स्टार्स हिस्सा ले सकते हैं।

हाल ही में रमाकांत गुंदेचा का निधन हुआ, वे किस किस हिन्दुस्तानी संगीत विधा के विशेषज्ञ थे?

ध्रुपद पद्म श्री विजेता ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल में निधन हुआ। वे 56 वर्ष के थे। उन्होंने भोपाल में गुरुकुल ध्रुपद संस्थान की स्थापना की थी।

किस राज्य विधानसभा ने NH 766 पर ट्रैफिक प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है?

केरल केरल विधानसभा ने NH 766 पर ट्रैफिक प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। NH 766 के जंगली क्षेत्र में शाम को 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यात्रा पर प्रतिबन्ध है, यह प्रतिबन्ध वन्यजीव संरक्षण ..

गृह मंत्रालय ने किस केन्द्रीय अर्धसैनिक बल का विलय ITBP के साथ करने का प्रस्ताव रखा है?

असम राइफल्स केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स का विलय ITBP के साथ करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में असम राइफल्स का प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है जबकि इसका ऑपरेशनल कण्ट्रोल भारतीय थल सेना के पास ..

हाल ही में टी.एन. शेषन का निधन हुआ, वे कितने वर्षों तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे?

6 भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का निधन 10 नवम्बर, 2019 को हुआ। 1969 में उन्हें परमाणु उर्जा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया। 1972 से 1976 के बीच अन्तरिक्ष विभाग के संयुक्त सचिव रहे। 1988 में ..

किस भारतीय को 2019 ABLF ग्लोबल एशियाई अवार्ड से सम्मानित किया गया?

कुमार मंगलम बिरला आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को 2019 ABLF ग्लोबल एशियाई अवार्ड से सम्मानित किया गया।