Page-1293 of हिन्दी

एशियाई फिल्म फेस्टिवल बार्सिलोना 2019 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किस फिल्म को प्रदान किया गया?

भोंसले ‘भोंसले’ फिल्म को एशियाई फिल्म फेस्टिवल बार्सिलोना 2019 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस फिल्म का निर्देशक देवाशीष मखीजा द्वारा किया गया है।

किस मंत्रालय ने भारतीय पोषण कृषि कोष को लांच करने का निर्णय लिया है?

महिला व बाल विकास मंत्रालय महिला व बाल विकास मंत्रालय 18 नवम्बर को नई दिल्ली में भारतीय पोषण कृषि कोष लांच करेगा। यह कोष देश के 128 कृषि-जलवायु क्षेत्रों की विभिन्न फसलों के लिए भंडार के रूप में कार्य करेगा।

वैश्विक फुटबॉल विकास के लिए फीफा ने किसे प्रमुख नियुक्त किया है?

आर्सेन वेंगर आर्सेन वेंगर को वैश्विक फुटबॉल विकास के लिए फीफा द्वारा प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे विश्व भर में फुटबॉल के विकास के लिए कार्य करेंगे।

गोल्डन लीफ अवार्ड किस सेक्टर में दिया जाता है?

तम्बाकू नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में टैब एक्सपो 2019 में भारतीय तम्बाकू बोर्ड (गुंटूर) को गोल्डन लीफ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रथम कृषि अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया जाता है?

अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में प्रथम कृषि अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन APEDA (कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) द्वारा किया गया। इस इवेंट में सात देशों (नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भूटान, ,संयुक्त अरब ..

हाल ही में वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

गणित जाने-माने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हुआ, उन्हें भारत के आइंस्टीन के रूप में जाना जाता है। उनका निधन 14 नवम्बर को हुआ। उनका जन्म बिहार में हुआ था। वे पिछले 35 वर्षों से स्किज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थे।

ग्लोबल ब्राइबरी रिस्क इंडेक्स 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?

78 ग्लोबल ब्राइबरी रिस्क इंडेक्स 2019 में भारत को 178 देशों की सूची में 78वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक को ट्रेस ब्राइबरी रिस्क मैट्रिक्स द्वारा जारी किया गया है। इस सूचकांक में रिश्वतखोरी पर देशों का मूल्यांकन किया ..

2019 अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस जिले में किया जा रहा है?

शिमला चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन शिमला जिले के रामपुर में किया जा रहा है। यह मेला लगभग 400 वर्ष पुराना है।

विश्व दयालुता दिवस कब मनाया जाता है?

13 नवम्बर प्रतिवर्ष 13 नवम्बर को विश्व दयालुता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1998 में ‘वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट’ द्वारा की गयी थी।

भारत में SCO की कौंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ गवर्नमेंट का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

नई दिल्ली कौंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ गवर्नमेंट की अगली बैठक का आयोजन 2020 में भारत में किया जायेगा। इसकी सूचना शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने दी।