Page-1193 of हिन्दी

‘नेबरली’ नामक एप्लिकेशन, जिसे हाल ही में बंद कर दिया गया, इसे किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था?

उत्तर – गूगल तकनीकी कंपनी गूगल ने हाल ही में ‘नेबरली’ नामक अपने सामुदायिक एप्प को बंद करने की घोषणा कर दी है, इसे 12 मई, 2020 को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दो साल पहले लॉन्च किए ..

भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गीता रामजी, जिनका हाल ही में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया, वह किस पेशे से जुड़ी हुई थीं?

उत्तर – वायरोलॉजिस्ट (विषाणुविज्ञानी) भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी और विश्व प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी का कोरोनोवायरस से संक्रमण करने के बाद निधन हो गया। गीता रामजी एक अनुभवी विषाणुविज्ञानी और एचआईवी रोकथाम की शोधकर्ता थीं। वह डरबन में दक्षिण ..

एक नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में लगभग एक-चौथाई भारतीय समाचारों के लिए भुगतान करते हैं। यह सर्वेक्षण किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने किया है?

उत्तर – विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF) विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग एक-चौथाई उपभोक्ता वर्तमान में खबरों के लिए भुगतान करते हैं, लेकिन लगभग दो-तिहाई आबादी भुगतान करने के लिए ..

केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) प्लेटफार्म के नए फीचर लांच किये। e-NAM को देश में कब लॉन्च किया गया था?

उत्तर – 2016 केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच, राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स को लॉन्च किया, इसमें ई-एनएएम सॉफ्टवेयर में वेयरहाउस आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल, लॉजिस्टिक मॉड्यूल का उन्नत संस्करण, एफपीओ ट्रेडिंग मॉड्यूल इत्यादि शामिल हैं, ..

संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन, जिसे 2021 तक स्थगित कर दिया गया है, को किस शहर में आयोजित किया जाना था?

उत्तर – ग्लासगो 1 अप्रैल, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की कि नवंबर 2020 में ग्लासगो में होने वाली COP 26 (Conference of Parties) को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय COVID-19 वायरस के खतरे तथा ..

भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करने के लिए कौन सी एप्प लांच की है?

उत्तर – आरोग्य सेतु हाल ही में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने “आरोग्य सेतु” एप्लीकेशन विकसित किया है। जब कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के छह फीट के संपर्क में आता ..

भारत सरकार ने हाल ही में किस देश के साथ महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति के लिए एक “कार्गो एयर-ब्रिज” स्थापित किया है?

उत्तर – चीन भारत सरकार ने हाल ही में भारत और चीन के बीच “कार्गो एयर-ब्रिज” की स्थापना की घोषणा की। यह एयर ब्रिज दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति के परिवहन के लिए नियमित कार्गो उड़ानों का उपयोग ..

अप्रैल, 2020 में किस देश के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता है?

उत्तर – डोमिनिकन गणराज्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का वर्तमान अध्यक्ष डोमिनिकन गणराज्य हैं, जिसने अप्रैल महीने के लिए चीन से परिषद का अध्यक्ष पद ग्रहण किया है। डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत के अनुसार, 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद अगले हफ्ते ..

चुंबकत्व और अतिचालकता पर कार्य करने वाले उस नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी का नाम क्या है, जिनका हाल ही में निधन हुआ?

उत्तर – फिलिप एंडरसन नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी, फिलिप एंडरसन का हाल ही में अमेरिका में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें चुंबकत्व और अतिचालकता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जाना जाता है। वह ..

2020 विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस की थीम क्या है?

उत्तर – The Transition to Adulthood 2 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए ..