जापान की 13 वर्षीय स्केटर निशिया (Nishiya) सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता बनीं
13 वर्षीय जापानी स्केटबोर्डर मोमीजी निशिया (Momiji Nishiya) ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। वह ओलंपिक खेलों में जापान की और से अब तक की सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता बन गयी हैं।
मुख्य बिंदु
- निशिया ने 26 जुलाई को महिलाओं की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- जापान के युटो होरीगोम ने पुरुषों की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- निशिया ने सिर्फ 13 साल की उम्र में भी ब्राजील की रेसा लील को पराजित किया।
- कांस्य पदक जीतने वाली जापान की फुना नाकायमा की उम्र 16 साल है।
- लील और निशिया दोनों अपने-अपने देशों ब्राजील और जापान के लिए सबसे कम उम्र के पदक विजेता हैं।
सबसे कम उम्र का स्वर्ण पदक विजेता कौन है?
मार्जोरी गेस्ट्रिंग (Marjorie Gestring) ओलंपिक के सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता हैं। 1936 के बर्लिन खेलों में उन्होंने महिला डाइविंग प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया था। उस दौरान वह सिर्फ 13 साल 268 दिन की थीं।