भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन, कोविड से थे पीड़ित

भारतीय खेल इतिहास के सबसे बेतरीन एथलीट्स में से एक मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।  वे काफी समय से कोविड-19 से पीड़ित थे। गौरतलब है कि उनकी पत्नी निर्मल कौर का निधन भी कुछ दिन पहले ही कोविड-19 के कारण हुआ था।

मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह को ‘द फ्लाइंग सिख’ भी कहा जाता है। उनका जनम 20 नवम्बर, 1929 को पंजाब के गोविन्दपुरा में हुआ था। देश के विभाजन के समय हुई हिंसा में मिल्खा सिंह के 8 भाई-बहन मारे गये थे। बाद में वे 1951 में भारतीय सेना में भर्ती हो गये। सेना में काम करते समय उनका परिचय एथलेटिक्स से हुआ।

मिल्खा सिंह ने 1956 में मेलबोर्न ओलिंपिक में 200 मीटर और 400 मीटर के दौड़ में भारत के प्रतिनिधित्व किया, परन्तु उस स्पर्धा में अनुभव की कमी के कारण कुछ विशेष नही कर पाए।

1958 में उन्होंने नेशनल गेम्स में 200 मीटर और 400 मीटर में रिकॉर्ड बनाये। बाद में एशियाई खेलों में उन्होंने इसी इवेंट में स्वर्ण पदक जीते। 1958 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1962 में जकार्ता में एशियाई खेलों में 400 मीटर और 4×400 मीटर रिले में भी स्वर्ण पदक जीते।

उन्होंने 1958 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके जीवन पर ‘भाग मिल्खा भाग’ नामक फिल्म भी बनी है। मिल्खा सिंह के पुत्र जीव मिल्खा सिंह एक स्टार गोल्फर हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *