भारत की पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा किस राज्य में शुरू की गयी है?

उत्तर – महाराष्ट्र

14 फरवरी, 2020 को मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी। यह बस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी। इस बस सेवा को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लांच किया गया।
इस बस में 43 लोगों के बैठने का स्थान है। एक बार चार्ज करने पर यह बस 300 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। भारत सरकार इस प्रकार की बस सेवा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी शुरू करेगी। इस बस को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *