Q. हाँसी के युद्ध में किस शासक की विजय हुई थी?
Answer:
कुतुबुद्दीन एबक
Notes: यह युद्ध मोहम्मद गौरी के सेनापति व हिंदुस्तान के शासन पर उसके प्रतिनिधि तथा बाद में हिंदुस्तान के सुल्तान बनने वाले कुतुबुद्दीन ऐबक (1206 - 1210 ईस्वी) और हांसी के जाट सेनापति जाटवान मलिक के बीच हांसी के निकट हुआ था। हालांकि इस युद्ध में विजय कुतुबुद्दीन ऐबक की हुई थी परंतु जाट वान मालिक की बहादुरी के किस्से आज भी चलते हैं।